सिंगापुर। पिछले दिसंबर में सिंगापुर स्थित लिटिल इंडिया में हुए दंगों के बाद वहां रहने वाले भारतीयों को भी अब हमलों को सामना करना पड़ रहा है। अभी तक इंडियंस को वहां की सोशल नेटवर्किग साइट्स पर हेट्स कमेंट मिल रहे थे, लेकिन हाल ही में एक भारतीय कंस्ट्रक्शन इंजीनियर पर स्थानीय व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमला उस वक्त किया गया, जब व्यक्ति अपने घर की ओर जा रहा था।
सीसीटीवी फुटेज में मालूम चला कि नार्थ एवन्यू-6 जगह पर एक व्यक्ति आया, जिसके हाथ में छाता और शराब की बोतल थी। उसने बोतल और छाते के नुकीले हिस्से से वार करते हुए कहा, "यू इंडियन गो बैक टू इंडिया।"
हमला करने वाला व्यक्ति नशे में था। उसके तुरंत बाद इंजनियर ने पुलिस को फोन लगाया एंव घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सिक्युरिटी कैमरा फुटेज की मदद से कार्यवाही करते हुए आरोपी को नार्थ एवन्यू स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मीडिया के लिए जारी की गई एक प्रेस रिलीज में सिंगापुर पुलिस ने घटना की जानकारी दी है।
हमलावर को सकती है 7 साल की सजा।
सिंगापुर को क्राइम फ्री कंट्री माना जाता है। वहीं जगह-जगह पर लगे हजारों सिक्युरिटी कैमरे की मदद से पुलिस लोगों पर नजर बनाए रखती है। पकड़े गए हमलावर को दो स्थानीय कानूनों के तहत सजा हो सकती है। पहला, फॉर्नर बैशिंग एक्ट, दूसरा धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के जुर्म में। हमलावर को 2500 डॉलर के जुर्माने के साथ 7 साल की सजा हो सकती है।
भारतीयों पर हुए हमलों के चलते सिंगापुर के एग मो क्यू पुलिस डिविजन के कमांडर अस्टिटेंट कमिशनर ऑफ पुलिस ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है और कहा है कि निर्दोष भारतीयों पर होने वाले हमलों को बर्दाशत नहीं किया जाएगा।