पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Attacks By Extremists Kill At Least 99 Nigerians

नाइजीरिया में हिंसा की घटनाओं में 99 लोगों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माईडुगुरी. पूर्वोत्तर नाइजीरिया में पिछले 36 घंटों के भीतर आतंकवादी संगठन बोको हरम के हमले में 99 लोग मारे गए। आतंकी भारी मात्रा विस्फोटक और हथियारों से लैस थे। उन्होंनें सोमवार को गांव और क्रिश्चियन चर्च की प्रार्थना सभा को निशाना बनाया। बोरनो और अदामावा राज्यों में हुए इन हमलों में पिछले आठ महीनों में सबसे ज्यादा मौतें हुई है।
पुलिस के मुताबिक, अदामावा प्रांत में ईसाई गिरिजाघर में चल रही प्रार्थनासभा के दौरान 45 लोगों की गोली से भून कर हत्या कर दी। मारे गए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हमलावरों ने सैनिकों के धोखे में इन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी, क्योंकि वे सैनिकों की वर्दी पहने हुए थे।
इससे पहले रविवार को बोरनो प्रांत के कावुरी गांव में आतंकी हमले में 52 लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। वहीं, करीब 300 घरों को आग के हवाले कर दिया।