नेप्यी दॉ. म्यांमार की संसद 17 मार्च को नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। नए राष्ट्रपति एक अप्रैल को पद संभालेंगे। संसद में एनएलडी (नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी) का बहुमत है। लेकिन इसकी नेता आंग सान सू की वर्तमान संवैधानिक प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं।
उन्हें राष्ट्रपति बनाने के लिए संविधान में संशोधन जरूरी है, जो सेना की मदद के बिना संभव नहीं है। इसलिए खुद सू की तथा एनएलडी के अन्य नेताओं ने सेना के बड़े अधिकारियों से मुलाकात की है।
माना जा रहा है कि 17 मार्च के पहले अस्थायी हल निकल सकता है। हालांकि एक शीर्ष सैन्य सांसद ने ऐसी किसी मुलाकात का खंडन किया है। पहले कहा गया था कि राष्ट्रपति चुनाव फरवरी में होंगे। लेकिन सोमवार को बताया गया कि अब ये 17 मार्च को होंगे।