(पश्चिमी सिडनी के एक घर में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ करता ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस अधिकारी)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने आतंकवादियों के ठिकानों पर आज बड़े पैमाने पर छापेमारी की और 15 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिडनी और ब्रिसबेन शहर में चलाए गए छापेमारी अभियान के तहत आतंकवादियों के कई ठिकानों पर छापे मारे गए।
ऑस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस के कार्यकारी कमिश्नर एंड्रयू काल्विन ने बताया कि अभियान अभी जारी है और अधिकारी अब भी संदिग्ध ठिकानों की तलाश में है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि देश में हिंसक वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।
प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने बताया कि एक सीनियर इस्लामिक स्टेट आतंकी, ऑस्ट्रेलिया में आतंक की योजना बना रहा था। इनमें एक व्यक्ति का गला काटने की योजना भी शामिल थी।
भारी हथियारों से लैस करीब 800 पुलिस अधिकारियों ने छापेमारी को अंजाम दिया। इसमें 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसआईएस आतंकियों ने कई लोगों को इस्लामिक स्टेट के झंडे में लपेटकर उनका गला काटने की योजना बनाई थी। टोनी एबॉट ने पत्रकारों को बताया कि खुफिया विभाग को मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया, "ऑस्ट्रेलिया में मौजूद एक संदिग्ध ऑस्ट्रेलियाई आईएसआईएस आतंकी द्वारा आतंकी घटना को अंजाम देने की धमकी दी जा रही थी।"
पुलिस ने बताया कि यह ऑस्ट्रेलिया में किया गया अब आतंक-विरोधी कार्रवाई है। गुरुवार सुबह शुरू हुए इस कार्रवाई में सिडनी के 12 उपनगरों में 25 ठिकानों पर छापे मारे गए।
गिरफ्तार किए गए 22 वर्षीय संदिग्ध उमरजान अजारी को गिरफ्तार करके सिडनी कोर्ट में पेश किया गया। उस पर षड़यंत्र रचने और आतंकी योजनाएं बनाने का आरोप लगाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार,
इराक व सीरिया में सक्रिय इस्लामिक स्टेट के लिए करीब 60 ऑस्ट्रेलियाई लड़ रहे हैं। आत्मघाती हमलों व सैन्य कार्रवाई के दौरान 15 ऑस्ट्रेलियाई आतंकियों की मौत भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि करीब 100 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, आतंकी संगठन की मदद कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, छापेमारी की अन्य तस्वीरें।