पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीलंका में ऑस्ट्रेलियाई छात्रा से रेप, टूरिस्ट गाइड ने दिया वारदात को अंजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलंबो। श्रीलंका के अंबालागोंडा शहर में एक ऑस्ट्रेलियाई छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने एक टूरिस्ट गाइड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ऑस्ट्रेलियाई छात्रा अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई के लिए श्रीलंका आई है। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत है कि समुद्र तट के पास सुनसान इलाके में एक टूरिस्ट गाइड ने उसके साथ रेप किया और फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रेप की पुष्टि के लिए पीड़िता की मेडिकल जांच की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, "हमें घटना के बारे में पता चला है। हम श्रीलंका में उस महिला को दूतावास संबंधी सहायता दे रहे हैं। हमारे लिए इस समय परिवार की पहचान छिपाना जरूरी है।"