हांगकांग। हांगकांग प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद करीब दो महीने से पूर्ण लोकतंत्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुख्य प्रदर्शन स्थल को खाली कराना शुरू कर दिया है।
स्थानीय हाईकोर्ट ने एक बस कंपनी की याचिका गुरुवार तक प्रदर्शन स्थल खाली कराने का निर्देश दिया था। सूत्रों के अनुसार सरकारी कार्यालयों और सेंट्रल व्यावसायिक इलाके के पास मुख्य प्रदर्शन स्थल अडमिराल्टी से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल गुरुवार तड़के पहुंच गए और बेरीकेड्स हटाने शुरू कर दिए।
गौरतलब है कि छात्र चीन द्वारा नियंत्रित हांगकांग का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कराए जाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आंदोलन अब तक आमतौर पर शांतपूर्ण रहा है।