बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में लंबे समय से चला आ रहा कर्फ्यू रविवार खत्म हो गया। ये कर्फ्यू 12 साल बाद हटाया गया है। प्रधानमंत्री
हैदर अल अबादी ने कहा है कि उनका यह फैसला बगदाद के लोगों के जीवन को सामान्य बनाने की कोशिश है। सरकार के इस फैसले से लोगों में जश्न का माहौल है। लोगों ने सड़कों पर नाच-गाकर खुशियां मनाईं। हालांकि, शनिवार को ही राजधानी के रेस्टोरेंट व सिटी सेंटर में सीरियल ब्लास्ट हुआ। जिसमें 32 लोगों की जानें चली गई।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट
ट्विटर पर बगदाद में जश्न मनाते लोगों की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं। इस दौरान मोटर क्लब सदस्यों ने बाइक रैली भी निकाली। बता दें कि बगदाद में 2003 में कर्फ्यू लगाया गया था। इसका उद्देश्य 2003 में अमेरिकी नेतृत्व में हुए हमलों के परिणामों से शहर के लोगों की सुरक्षा करना था। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा है कि देश में युद्ध की स्थिति बरकरार रहने के बाद भी कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है।
अधिकारी के मुताबिक, आतंकी हमले व बमबारी अब बगदाद की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। जाहिर है सरकार के इस फैसले से लोगों में खुशी का आलम है। लेकिन कर्फ्यू हटाने के बाद सरकार के समक्ष इस्लामिक स्टेट से निपटना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
आगे देखें, जश्न मनाते लोगों के फोटोज...
(स्रोत: ट्विटर )