पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बांग्लादेश में मौत का सिलसिला जारी, कपड़ा फैक्ट्री की आग आठ लोग जिंदा जले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगता है बांग्लादेश में मौत का तूफान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बुधवार का है। राजधानी ढाका में कपड़ा फैक्ट्री में आग लग जाने से आठ जिंदा जल गए। इससे दो सप्ताह पहले इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है।
राणा प्लाजा स्थित इस फैक्ट्री में आग बुझाने और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। बांग्लादेश एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अतिकुल इस्लाम ने बताया है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि यह घटना कैसे हुई। सरकार पहले ही 18 कपड़ा फैक्ट्रियों सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने के बाद बंद कर चुकी है। इनमें छह को सुरक्षा का सर्टिफिकेट मिलने के बाद खोलने की अनुमति मिल गई।
इन दिनों बांग्लादेश में हालत बहुत खराब होते जा रहे हैं। कड़े ईशनिंदा कानून लागू कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत बुधवार से दो दिन का देशव्यापी हड़ताल शुरू हुई। हिफाजत-ए-इस्लाम पे इसका आह्वान किया है। बंद को 18 दलों के गठबंधन का समर्थन है। देश के कई हिस्से पूरी तरह से बंध है। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह देसी बम फेंके और गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग लगाई। (अंदर की स्लाइड में देखें)