पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बांग्‍लादेश में जारी है मौत का तांडव, अब आग लगने से 8 जिंदा जले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाका। हिंदुस्‍तान के पड़ोसी मुल्‍क बांग्‍लादेश में मौत का तांडव जारी है। इस्‍लामिक आग में जल रहे इस देश में एक बार फिर एक इमारत में आग लगने से आठ लोग जिंदा जलकर खाक हो गए। इससे पहले एक बिल्डिंग गिरने से सैकड़ों की तादाद में लोग मारे जा चुके हैं।
ताजा घटना ढाका की एक गारमेंट फैक्‍ट्ररी की है। यहां अचानक आग लग गई और बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ। मीरापुर क्षेत्र में आधी रात के बाद लगी आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। कईयों के घायल होने की भी खबर आ रही है।
बांग्‍लादेश के गारमेंट यूनियन के अध्‍यक्ष अकील इस्‍लाम कहते हैं कि यह आग कैसे लगी, अभी तक इसका पता नहीं लग पाया है। हम कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं। आग उस वक्‍त लगी, जब अधिकांश वर्कर्स घर चले गए थे। जिसके कारण अधिक जानें नहीं गईं।
गौरतलब है कि ढाका के बाहरी इलाके में दो सप्‍ताह पहले एक फैक्‍ट्री ढह जाने के कारण 780 लोगों की मौत हो चुकी है।