कराची. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के मुताबिक, भारत के खिलाफ 1999 का करगिल युद्ध पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग करने का बदला था। करगिल युद्ध के सूत्रधार माने जाने वाले मुशर्रफ ने कहा, "हम ‘जैसे को तैसे' की नीति में यकीन रखते रहे हैं।"
एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा, "भारत ने बांग्लादेश बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह सियाचिन पर भी कब्जा करने की कोशिश में था।"
मुशर्रफ ने कहा, "अगर भारत दोस्ती का एक कदम बढ़ाता है, तो पाकिस्तान दो कदम बढ़ाएगा।" मुशर्रफ ने कहा, "मोदी सरकार के दौर में भी भारत से दोस्ती संभव है। लेकिन इसके लिए भारत के आगे झुकने की जरूरत नहीं है।"
यह गलत है कि मैं भारत से दोस्ती नहीं चाहता : मुशर्रफ ने कहा, "लोग सोचते हैं कि मैं भारत से दोस्ती नहीं चाहता। लेकिन ऐसा नहीं है। मेरे दौर में पाकिस्तान के भारत से बेहतर संबंध थे। हम
कश्मीर समेत कई मुद्दों पर समाधान के करीब थे।"