(बार्सिलोना के ला मर्स फेस्टिवल में ह्यूमन टावर बनाते लोग)
बार्सिलोना। स्पेन के बार्सिलोना शहर में हर साल ला मर्स फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस दौरान करीब 300 बहुरंगी कार्यक्रमों का आयोजन होता है। कैटालोनिया प्रांत की राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मानो पूरा देश उमड़ पड़ता है। यह समारोह शहर के पैट्रन माने जाने वाले संत की याद में आयोजित होता है।
फेस्टिवल में लोग ह्यूमन टावर बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसकी खासियत यह है कि ह्यूमन टावर बनाने में शामिल सबसे छोटे सदस्य को सबसे ऊपर रखा जाता है। इसके साथ ही फेस्टिवल में आतिशबाजी, परेड और डेविल डांस (शैतानों का नृत्य) भी होता है। ये फेस्टिवल 1871 से मनाया जा रहा है। हालांकि, 1902 से ये लोगों के बीच ज्यादा मशहूर हो गया।
आगे देखिए: बार्सिलोना में हर साल मनाए जाने वाले ला मर्स फेस्टिवल की तस्वीरें।