मनामा। सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिम में स्थित असीर प्रांत में एक विदेशी महिला के जरिए दो स्थानीय युवकों में एचआईवी संक्रमण का मामला सामने आया है। संक्रमण का पता चलने के बाद विदेशी महिला की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। घटना प्रांत के अभा शहर की है।
गल्फ न्यूज में प्रकाशित खबर के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने 18 और 25 वर्षीय दो युवकों के एचआईवी से संक्रमित होने की पुष्टि की है। इन युवकों का कहना है कि उन्होंने भीख मांगने वाली सीरियाई महिला से शहर के पब्लिक पार्क में असुरक्षित सेक्स किया। युवकों के मुताबिक इसके लिए उन्होंने महिला को पैसे भी दिए।
एचआईवी संक्रमण का पता चलने के बाद असुरक्षित और नाजायज संबंध बनाने वाली भिखारिन की तलाश की जा रही है। स्थानीय न्यूज वेबसाइट सब्क के मुताबिक प्रशासन की ओर से इस खतरनाक बीमारी के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।