बेनजीर भुट्टो की शख्सियत से पाकिस्तान तो क्या कई देशों के लोग परिचित हैं। बेनजीर पाकिस्तान की बड़ी महिला राजनीतिज्ञ और 11वीं प्राइम मिनिस्टर थीं। वो दो गैर-लगातार बार प्रधानमंत्री बनी थीं। पहली बार नवंबर 1988 से अक्टूबर 1990 तक और दूसरी बार सन् 1993 से नवंबर 1986 तक।
21 जून 1953 को कराची में जन्मीं बेनजीर पाकिस्तान में बेहद लोकप्रिय थीं और इसी लोकप्रियता के चलते उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 27 दिसंबर 2007 को उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
उनकी लोकप्रियता के अलावा भी उनके पास एक ऐसी चीज थी जो लोगों को आकर्षित करती है। और ये है उनकी संपत्ति। बेनजीर के पास काफी संपत्ति थी और पाकिस्तान के अलावा दुबई में भी उनका एक आलीशान घर है। इस घर को अगर महल कहा जाए तो ज्यादा माकूल होगा।
इस पैकेज के जरिए हम आपको बेनजीर के दुबई वाले आलीशान घर की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे जिन्हें देख कर आप भी कह उठेंगे वाह! इर घर में हर उस सुख-सुविधा का ध्यान रखा गया है जो किसी बडी सेलिब्रिटी के घर में होती हैं।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए बेनजीर के दुबई वाले घर की कुछ शानदार तस्वीरें...