पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रिटिश चैनल का दावा, भारतीय हैंडल करता है आईएसआईएस का टि्वटर अकाउंट

ISIS का टि्वटर अकाउंट हैंडल करने वाला बेंगलुरु का मार्केटिंग एग्जेक्यूटिव-ब्रिटिश चैनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगलुरु. बेंगलुरु में गिरफ्तार किए गए 24 साल के मेहदी मसरूर ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए टि्वटर हैंडल ऑपरेट करने की बात कबूल कर ली है। उसके खिलाफ देश के लिए जंग छेड़ने का केस दर्ज किया गया है। कर्नाटक के डीजीपी ने शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। डीजीपी के मुताबिक, मेहंदी मसरुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह कॉलेज प्लेसमेंट के जरिए 2012 में बेंगलुरु आया था और वहां एक बड़ी फूड कंपनी में बतौर मार्केटिंग एग्जेक्यूटिव काम कर रहा है। बता दें कि ब्रिटेन के चैनल 4 ने खुलासा किया था कि मेहंदी मसरुर आईएसआईएस के लिए टि्वटर हैंडल ऑपरेट करता है। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने उसे शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।
कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। वह सिर्फ साइबर वर्ल्ड में ही एक्टिव है। दिन में ऑफिस में सामान्य जीवन बिताने के बाद वह रात में ट्वीट करता था। इसके अलावा, वह कुछ अंग्रजी बोलने वाले आईएसआईएस आतंकियों से बातचीत कर चुका है। यह भी पता चला है कि वह आईएसआईएस जॉइन करना चाह रहे लोगों की मदद करता था। उसके पास से दो मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए हैं।
मेहदी की दलील
इससे पहले मेहदी मसरूर बिस्वास नाम के इस शख्स ने एक अंग्रेजी अखबार को बेंगलुरु से फोन पर बताया था कि उसे पुलिस का डर सता रहा है। 24 साल के बिस्वास ने बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के चैनल 4 को बस इतना कहा था कि सिर कलम करना इस्लाम का अंग है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह सिर कलम करने का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा- चैनल ने मेरा इंटरव्यू दिखा कर मामले को पेचीदा बना दिया है। पुलिस अब मेरा पीछा कर रही है और मैं डरा हुआ हूं। मेहदी के मुताबिक, उनका आईएसआईएस से कोई लेना-देना नहीं है। मेहदी ने कहा कि इंटरव्यू के बारे में मैंने अपने ऑफिस में नहीं बताया है और इसलिए वे लोग मेरे बारे में गलत सोच रहे होंगे।
बंद कर दिया अकाउंट
चैनल के मुताबिक, मेहंदी ने बताया कि वह नियमित तौर पर कुछ ब्रिटिश जिहादियों से जुड़ा हुआ है। चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह शख्स अपने फेसबुक पेज पर नियमित तौर पर जोक्स और फनी तस्वीरें शेयर करता है। इसके अलावा, दोस्तों के साथ की जाने वाली पार्टी की तस्वीरें भी डालता है। चैनल से संपर्क किए जाने के बाद इस शख्स ने अपना टि्वटर अकाउंट @ShamiWitness बंद कर दिया है। चैनल के मुताबिक यह शख्स सुबह, दोपहर, शाम हर वक्त इस्लामिक स्टेट से जुड़े हजारों ट्वीट्स करता है।
आगे की स्लाइड में देखें: सीएनएन का वह वीडियो, जिसमें इस भारतीय शख्स की पहचान सार्वजनिक की गई है। वीडियो में इस शख्स से बातचीत भी दिखाई गई है।