न्यू हैम्पशायर (अमेरिका). यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में रिपब्लिकन कैंडिडेट बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यू हैम्पशायर में जीत दर्ज की है। वहीं, इसी स्टेट में हिलेरी क्लिंटन को झटका लगा, जब उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी के बर्नी सैंडर्स जीत गए। किसको कितने वोट मिले...?
- ट्रम्प को 34 पर्सेंट वोट मिले। ट्रम्प के कॉम्पिटीटर जॉन केसिक 16 पर्सेंट वोट के साथ दूसरे और टेड क्रूज 12 पर्सेंट वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
- डेमोक्रेट बर्नी सैंडर्स को यहां बड़ी जीत मिली है। इन्हें 58 पर्सेंट वोट मिले, जबकि 40 पर्सेंट वोट के साथ हिलेरी क्लिंटन दूसरे नंबर पर रहीं।
क्यों खास है न्यू हैम्पशायर?
- प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिहाज से न्यू हैम्पशायर को सरप्राइज स्टेट कहा जाता है, क्योंकि यहां के वोटर्स किसकी तरफ स्विंग कर जाएं, ये कहा नहीं जा सकता है। ट्रम्प और सैंडर्स की जीत को इसी मायने में देखा जा रहा है।
- बता दें कि आइओवा के कॉकस में ट्रम्प और बर्नी हार गए थे।
- ऐसा माना जाता है कि न्यू हैम्पशायर स्टेट में जीतने वाले दावेदारों को साउथ कैरोलिना और नेवादा में होने वाली प्राइमरी में फायदा होगा।
ट्रम्प बढ़त को वोटों में बदल पाए?
- न्यू हैम्पशायर में ऐसा पहली बार हुआ कि ट्रम्प अब तक अपनी बढ़त को वोट में तब्दील कर पाए। आइओवा में उनके साथ ऐसा नहीं हुआ था।
- यहां सैंडर्स की जीत को सरप्राइज नहीं माना जा रहा है। ओपिनियन पोल में भी उन्हें क्लिंटन से आगे देखा जा रहा था।
- क्लिंटन के कैंपेन मैनेजर रॉबी मूक ने कहा कि डेमोक्रेट्स की माइनॉरिटीज में अच्छी पकड़ रही है। लेकिन इस बार सपोर्ट नहीं मिल रहा।
आइओवा में किसे कितने वोट मिले?
- आइओवा में हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 49.8 पर्सेंट वोट मिले थे। उन्हीं की पार्टी के कॉम्पिटीटर बर्नी सैंडर्स को 49.6 पर्सेंट वोट मिले। वहीं, मार्टिन ओ मेले को 0.5 पर्सेंट वोट मिले।
- यहां सबसे ज्यादा हैरानी रिपब्लकिन पार्टी के कैंडिडेट्स को लेकर हुई। यहां सीनेटर टेड क्रूज ने अब तक रेस में आगे चल रहे ट्रम्प को हरा दिया था। क्रूज को 28 पर्सेंट, जबकि ट्रंप को 24 पर्सेंट वोट मिले थे।
आगे की स्लाइड्स में जानिए US इलेक्शन की पूरी प्रॉसेस...