पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Biggest Garba In New Jersey Metlife Stadium

अमेरिका का सबसे बड़ा गरबा, ढाई करोड़ रु. में बुक हुआ स्टेडियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(न्यूजर्सी में पिछले वर्ष आयोजित गरबे की फाइल फोटो)
अहमदाबाद। वडोदरा के एनआरजी युवाओं के एक ग्रुप ने अमेरिका के न्यूजर्सी में एक विशाल गरबे का आयोजन किया है। न्यूजर्सी के विख्यात मेट लाइफ स्टेडियम में 18 अक्टूबर को इस गरबे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए मेट लाइफ स्टेडियम का एक दिन का किराया ढाई करोड़ रुपए (चार लाख अमेरिकन डॉलर) चुकाया गया है। वहीं, गरबा की टिकट 2100 रुपए (लगभग 35 अमेरिकन डॉलर) है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमित पाठक ने न्यूयॉर्क से दिव्यभास्करडॉटकॉम को टेलीफोन पर बताया कि स्टेडियम में 10 हजार से भी अधिक लोग गरबा खेलेंगे।
स्टेडियम के बीचों-बीच ही एक दिन के लिए माताजी के मंदिर की भी स्थापना की जाएगी। इस कार्यक्रम का प्रमोशन नरेंद्र मोदी के मेडिसन स्क्वायर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।
गौरतलब है कि मोदी के कार्यक्रम के लिए पहले न्यूजर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम का ही चयन किया गया था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के कारण इसकी जगह मेडिसन स्क्वायर को चुना गया।

अगली स्लाइड में देखें, मेटलाइफ स्टेडियम की तस्वीर...