पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Billionaire Richard Lugner Marries Playboy Model 57 Years His Junior

PHOTOS: 81 साल के रईस से 24 साल की प्लेब्वॉय मॉडल ने की शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: ऑस्ट्रियन अरबपति रिचर्ड लुगनर नई पत्नी व प्लेब्वॉय मॉडल कैथी स्मिट के साथ
इंटरनेशनल डेस्क। 81 साल के एक रईस को आखिरकार उसका सच्चा प्यार मिल ही गया। कभी चर्चित टेलीविजन शख्सियत किम कार्दाशियां को 'अनॉइंग' बताने वाले इस अरबपति ने अब अपने से 57 साल छोटी लड़की से शादी रचाई है। ऑस्ट्रिया के रिचर्ड लुगनर ने 24 साल की प्लेब्वॉय मॉडल कैथी स्मिट से शादी की है।
रिचर्ड की ये पांचवीं शादी है। इस अनोखी जोड़ी ने बीते हफ्ते शनिवार को एक दूसरे का दामन थामा। इस मौके पर लुगनर ने कहा, "उम्मीद करता हूं कि इस बार सबकुछ सही होगा।" साथ ही कहा, "अगर उम्र के अंतर को छोड़ दिया जाए, तो हम दोनों काफी फिट बैठते हैं।" वहीं, कैथी ने कहा, "प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये तो बस हो जाता है।"
ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में इस हाईप्रोफाइल जोड़ी की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। दरअसल, इस अरबपति ने नई पत्नी की खुशी में पैसा पानी की तरह बहाया। शॉनब्रुन पैलेस में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें वो खूबसूरत बग्घी भी शामिल है, जिसे चार मिल्की व्हाइट लिपिजन घोड़े खींच रहे थे।
शादी के बाद इस जोड़ी ने दो प्रतीकात्मक सफेद कबूतर भी आजाद किए। समारोह में हर कोई पारंपरिक परिधान में था। गौरतलब है कि लुगनर विएना ओपरा हाउस की एनुअल ओपनिंग पर खूबसूरत महिलाओं को आमंत्रित करने के लिए जाने जाते हैं। जिसमें रकेल वेल्च, पामेल एंडरसन, पेरिस हिल्टन और किम कार्दाशियां जैसी खूबसूरत मॉडल शामिल है।
लुगनर को किम कार्दाशियां इसलिए पसंद नहीं आईं, क्योंकि उन्होंने बीते साल लुगनर के साथ डांस के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। बता दें कि लुगनर ने कार्दाशियां को 3,00,000 पाउंड यानी लगभग तीन करोड़ रुपए देकर आमंत्रित किया था।
आगे तस्वीरों में देखें, अनोखी जोड़ी...