पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bird Flu Cost Chinese Poultry Farmers $3.3 Billion In One Year

बर्ड फ्लू के कारण मुर्गीपालन किसानों को 3.3 अरब डॉलर का नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंघाई। चीन में हाल ही में फैले बर्ड फ्लू के कारण मुर्गीपालन किसानों को हुए 3.3 अरब डॉलर के नुकसान के बाद सरकार इस उद्योग की मदद के लिए नई नीतियां बनाने की तैयारी कर रही है। स्थानीय मीडिया में आज आई खबरों में बताया गया कि इस बीमारी के कारण मुर्गे और अंडे की कीमत में आई गिरावट के कारण चार करोड़ से ज्यादा किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
मीडिया में इसी हफ्ते आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि देश में बर्ड फ्लू के एक और इंसानी संक्रमण के मामले की आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई है। इस तरह अब तक ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में देश के पूर्वी हिस्से में इस वायरस के संक्रमण में आई एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
इससे पहले बर्ड फ्लू की चपेट में आने से पिछले साल की पहली तिमाही में चीन को 60 अरब युआन का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।