पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Blast Kills At Least 4 At Security Headquarters In Cairo

काहिरा में कार बम धमाका, चार की मौत, 50 घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के मध्य में स्थित पुलिस मुख्यालय परिसर के पास आज कार बम विस्फोट से चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 50 घायल हो गए। विस्फोट से पुलिस मुख्यालय की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है।
विस्फोट से सुरक्षा निदेशालय का बाहरी भाग, जिसमें पुलिस तथा सुरक्षा विभाग का कार्यालय शामिल है, क्षतिग्रस्त हो गया। मरने वालों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल है। घटना की खबर सरकारी टेलीविजन ने भी दी और उसमें चार के मरने तथा 50 के घायल होने की पुष्टि की।
रायटर संवाददाता के अनुसार विस्फोट के तुरंत बाद गोलीबारी की आवाज सुनी गई। सरकारी टेलीविजन के मुताबिक गोलीबारी मोटरसाइकिल सवार लोगों ने की। अभी तक घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति देखी गई।