पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BREAKING NEWS: मिस्र के विदेश मंत्रालय के पास विस्फोट, दो पुलिसकर्मियों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: घटनास्थल पर जांच करते हुए अधिकारी
काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा में विदेश मंत्रालय के पास हुए बम धमाके में कम से कम एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मिस्र के गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरने वालों की संख्या को संशोधित कर चार से एक की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले चार व्यक्ति के मारे जाने की खबर सामने आ रही थी।
सहायक गृहमंत्री अब्देल फतह ओथमन ने आधिकारिक समाचार एजेंसी मीना को बताया कि हमला पुलिस चेक प्वाइंट को टारगेट कर किया गया था। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद सोल्तन ने समाचार एजेंसी को बताया कि धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, आतंकी संगठन अल कायदा से अलग हुए इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) और सिनाई स्थित मिस्र के खूंखार आतंकी गुट अंसर बैत अल मकदीस के बीच समझौता हुआ है। एक चश्मदीद के मुताबिक, धमाके के बाद विदेश मंत्रालय के पास धुंआ उठता दिखाई दे रहा था, जिसके बाद पूरे इलाके में सारन की आवाजें गूंज रही थी।
आगे देखें, संबंधित तस्वीरें...