लॉस एंजिलिस। एक दुर्लभ नीले रंग का 12 कैरेट का डायमंड दुनिया का सबसे दुर्लभतम रत्न माना जा रहा है। यह इन दिनों लॉस एंजिलिस में नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ब्लू मून डायमंड नाम के इस हीरे को डायमंड मेन्युफेक्चर कोरा इंटरनेशनल ने इस साल फरवरी में 25.6 मिलियन डॉलर (1.5 अरब रुपए) में खरीदा था।
इसे जनवरी 2015 तक लॉस एंजिलिस के म्यूजियम में प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। गहरे नीले रंग का पत्थर अनूठे रंग, स्पष्ट और आकार के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण खोज माना गया है।