पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Boat Capsizes Off Myanmar; Dozens Feared Dead

म्यांमार में नाव पलटी, 200 में से सिर्फ एक जीवित बचा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यांगून. म्यांमार में 200 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। इससे 199 लोगों की मौत हो गई। सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा। रोहिंग्या प्रांत के पोकतवा में चक्रवाती तूफान महासेन के चलते बने शिविरों को खाली कराने के लिए इन लोगों को नाव से ले जाया जा रहा था। तभी हादसा हो गया।
संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में मानवाधिकार मामलों के समन्वयक क्रिस्टन म्रिडेन ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नाव चट्टान से टकराई थी। इस बीच म्यांमार की सेना ने कहा है कि इस हादसे में 50 लोग मारे गए हैं। तूफान के कारण 1.40 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित होने की संभावना है।