पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bomb Attacks Kill At Least 31 People In Iraq

इराक में सिलसिलेवार कार बम धमाकों में कम से कम 31 मरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगदाद इराक में शुक्रवार को हुए सिलसिलेवार कार बम धमाकों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, शिया बहुल करादा जिले में दोपहर की नमाज के पहले अल मुबारक मस्जिद के पास विस्फोटक से लदी कार में हुए विस्फोट में नौ लोग मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए। इसके बाद दो बम धमाके शिया बहुल जिले बावा के बाजारों में हुए, जिनमें नौ लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए।
बगदाद के दक्षिणी महमूदिया शहर की एक पार्किंग में हुए कार बम धमाके में तीन लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हुए। इसके साथ ही किरकुक शहर में एक बंदूक की दुकान के बाहर खड़ी की गई विस्फोटक से भरी मोटसाइकिल में हुए धमाके में कम से कम 10 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। अभी तक किसी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।