पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bombay Junction Restaurant In New York Narendra Modi US Visit

न्यूयॉर्क का बॉम्बे जंक्शन, पराठे से लेकर पिज्जा तक सब कुछ मिलता है यहां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(न्यूयॉर्क का बॉम्बे जंक्शन रेस्टोरेंट)
न्यूयॉर्क। घर से दूर न्यूयॉर्क में रह रहे किसी भी भारतीय के लिए अपने देश या उससे जुड़ी किसी भी जगह का नाम सुनना निश्चित तौर पर खुशी देने वाला होता है। न्यूयॉर्क में मौजूद बॉम्बे जंक्शन रेस्टोरेंट वहां रह रहे भारतीयों को कुछ ऐसा ही अनुभव दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान हमने इस रेस्टोरेंट के बारे में करीब से जानने की कोशिश की।
बॉम्बे जंक्शन नाम का ये रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क के बीचोंबीच मौजूद है। रेस्टोरेंट को चलाने वाले प्रवीत पटेल भी भारतीय हैं और मोदी के राज्य गुजरात से ही ताल्लुक रखते हैं। यहां पर काम करने वालों में भारत, बांग्लादेश और मैक्सिको के लोग हैं। रेस्टोरेंट सिर्फ खाखरा, ढोकला या बाकी गुजराती पकवान बनाने की ही खासियत नहीं रखता, बल्कि ये अपने ग्राहकों को पराठे से लेकर पिज्जा और दक्षिण भारतीय खाने तक तमाम तरह के व्यंजन परोसता है।
प्रवीत पटेल ने बातचीत के दौरान बताया कि भीड़भाड़ वाली जगह के करीब होने के चलते रेस्टोरेंट में रोजाना लगभग 1000 कस्टमर आते हैं। रेस्टोरेंट में आने वालों में सिर्फ भारतीय ही नहीं, हर तरह के लोग हैं। लंच के समय पर करीब दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक यहां इतनी भीड़ होती है कि काउंटर पर लोगों की लाइन जाती है।
लंच के समय के अलावा भी अपने बेतरीन खाने के चलते रेस्टोरेंट कस्मर्स से भरा ही रहता है। रेस्टोरेंट के मालिक प्रवीत पटेल ने बातचीत के दौरान खुद को निष्ठावान बीजेपी समर्थक बताया। प्रवीत ने ये भी दावा किया कि वो नरेंद्र मोदी को उनके राजनीतिक जीवन के शुरुआती दिनों से जानते हैं और उनसे मिल चुके हैं।
आगे देखिए: न्यूयॉर्क में मौजूद बॉम्बे जंक्शन रेस्टोरेंट की तस्वीरें और रेस्टोरेंट के मालिक से बातचीत का वीडियो...