पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bombing Wave Hits Egypt Amid Fear Of More Violence

मुर्सी समर्थकों और पुलिस के बीच संघर्ष में 10 की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काहिरा. मिस्र में मुर्सी समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच भड़के संघर्ष में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के आपदा प्रबंधन के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वर्ष 2011 में मुर्सी के खिलाफ जनविद्रोह के तीन वर्ष पूरे होने के एक दिन पहले शुक्रवार मुर्सी समर्थक प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष भड़क गया। इससे पहले ही काहिरा में अलग-अलग स्थानों पर बम धमाकों में छह लोग मारे गए थे। कई अन्य घायल हुए।

फाइल फोटो