पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Boston Marathon Bombing: US Prosecutors Seek Execution Of Marathon Suspect

अमेरिका में बोस्टन धमाकों के आरोपी को मौत की सजा की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोस्टन. बोस्टन मैराथन में बम ब्लास्ट के आरोपी को मौत की सजा दिए जाने की मांग उठने लगी है। गुरूवार को अभियोजकों ने कहा कि शहर में मैराथन के दौरान जो हुआ वह सबने देखा और अब ब्लास्ट के आरोपी जोखर सारनेव को फांसी की मांग की ।

बोस्टन मैराथन धमाकों में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 260 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सारनेव पर 30 आरोप लगाए गए हैं। जिनमें हत्या के दो आरोप हैं।

अटॉर्नी जनरल होल्डर का कहना है,”किसी मामले में लोगों की मांगें फैसले को प्रभावित करती हैं।“

सारनेव को अब तक दोषी नहीं पाया गया है और न ही ट्रायल की कोई तारीख तय की गई है। हालांकि कोर्ट में दायर नोटिस में फेडरल अभियोजकों ने मौत की सजा की मांग को लेकर कुछ दलीलें दी हैं।

क्या हैं दलील

नोटिस में कहा गया है कि सारनेव 10साल पहले ही रूस से आया था और उसने अमेरिका को धोखा दिया है। मौत की सजा की मांग के पीछे दलील दी गई है, “जोखर सारनेव को अमेरिका में शरण मिली, नागरिकता भी दी गई और उसने यहां के नागरिक होने के अधिकार भी पाए लेकिन उसने फिर भी धोखा किया।”

अभियोजकों ने सरनेव में पश्चाताप की कमी का हवाला देते हुए कहा कि उस पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पुलिस अफसर और एक 8 साल के बच्चे को मारने का आरोप है। उन्होंने कहा कि सारनेव इस बात को पहले भी कबूल कर चुका है कि ये सुनियोजित धमाके थे।

हालांकि सारनेव के वकील ने अभी इस मामले में कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।