पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Brahimi Has Low Expectations For Current Syria Talks In Geneva

सीरिया मुद्दे पर चल रही बातचीत से कोई खास उम्मीद नहीं: ब्राहिमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेनेवा। सीरिया गृहयुद्द मुद्दे के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर में चल रही बातचीत में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे लखदर ब्राहिमी ने कहा है कि इस मामले पर पहले दौर की वार्ता में कुछ खास नतीजे निकलने की उन्हें उम्मीद नहीं है।
ब्राहिमी ने पत्रकारों से कहा, "हमने एक संचालन इकाई के बारे में बातचीत की है लेकिन इस बारे में अभी शुरूआत बातचीत ही हुई है।"
यह पूछे जाने पर कि वह इस बातचीत से क्या उम्मीद रखते हैं, ब्राहिमी ने कहा, "मैं सीधे कहूं तो मुझे इस बातचीत से कुछ खास हासिल होने की उम्मीद नहीं है लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि हम बातचीत तो कर रहे हैं। अभी शुरूआत भर हुई है हालांकि मैं निराश नहीं हूं।"
गौरतलब है कि सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद को हटाने के लिए विद्रोही वहां लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इस मसले के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में बातचीत चल रही है। बातचीत का कल पांचवा दिन था। यह बातचीत शुक्रवार तक चलेगी। सीरिया में लंबे समय से राष्ट्रपति समर्थक सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष में एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं और लाखों लोग पलायन कर गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।