फोटो: काबुल की सड़क पर आधुनिक कपड़ों में महिला।
काबुल। कट्टरपंथी देश अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इस महिला के कपड़ों ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। जहां महिलाएं बिना हिजाब या बुर्का घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करतीं, उस देश में ये महिला इन आधुनिक कपड़ों में भी सड़क पर बहुत आत्मविश्वास से भरी नजर आई। स्थानीय पत्रकार हयात इंसाफी ने महिला की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की। हयात के मुताबिक, वो खुद भी उसकी हिम्मत देखकर हैरान थे। हालांकि, महिला की पहचान सामने नहीं आई है।
हयात ने बीबीसी को बताया कि वो जानते हैं कि उन्होंने इस खास मौके को कैमरे में कैद किया है, क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी भी काबुल की सड़कों पर किसी महिला को इस तरह निकलते नहीं देखा था। उन्होंने बताया कि पूरा काबुल शहर हैरान है। हयात ने कहा, ''मैंने महिला से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वो बहुत तेज चल रही थी और उसने मेरे साथ बात नहीं की।''
महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैली है, जिसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है और कुछ लोग महिला की हिम्मत पर दाद दे रहे हैं। अफगानिस्तान में महिलाओं पर गंभीर धार्मिक पाबंदियां हैं। इनके तहत महिलाओं को पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनना जरूरी होता है।
आगे देखिए, काबुल में आधुनिक कपड़ों में निकली इस महिला को...