पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्स पार्टी का लालच देकर जेल से भागी 28 महिला कैदी

सेक्स का लालच देकर गार्ड्स को बनाया बेवकूफ, जेल से फरार करवाए 28 कैदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राजीलिया। ब्राजील के क्युएबा में नोवो मुतुम जेल से 28 कैदियों के भागने का अनोखा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उत्तेजक पुलिस कॉस्ट्यूम पहने तीन महिलाओं ने गार्ड्स को सेक्स पार्टी का लालच देकर बेवकूफ बनाया।
पुलिस को जेल से तीन वार्डन नग्न हालत में मिले, जिनके हाथ हथकड़ी से बांधे गए थे। जांचकर्ताओं के अनुसार, सुबह तीन बजे उत्तेजक ड्रेस पहनकर जेल पहुंची तीन महिलाओं ने गार्ड्स को सेक्स का न्यौता दिया। झांसे में आए गार्ड्स ड्यूटी छोड़कर महिलाओं को जेल क्वार्टर्स में ले आए। महिलाओं ने नशीली शराब पिलाकर गार्ड्स को बेहोश किया और हथकड़ियां पहनाकर चाभियां चुरा ली।
स्थानीय पुलिस चीफ एंजेलीना दे एंद्रदेस फेरेरा ने न्यूज कांफ्रेंस में बताया, "गार्ड्स को लुभाने की योजना बनाई गई थी। महिलाओं ने नशीली दवा मिली हुई व्हिस्की पिलाई और सेंट्रल गेट के अलावा सभी सेल के दरवाजे खोल दिए। जेल के मुख्य दरवाजे से 28 कैदी भाग गईं। व्हिस्की पीने के बाद से गार्ड्स को कुछ भी याद नहीं। जेल से भागे कई कैदी अपने साथ हथियार भी ले गए।"
पुलिस को घटनास्थल से एक बैग मिला है, जिसमें लाउंजरी और पुलिस यूनिफॉर्म मिली है।
जेल में अर्धनग्न हालत में बेहोश एक गार्ड की तस्वीर भी पुलिस अधिकारियों ने लीक कर दी है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है।
आगे की स्लााइड्स में देखें घटना से संबंधित तस्वीरें।