पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राजीलियाई युवक ने मजे के लिए कर दी 41 हत्याएं

26 साल के युवक ने मजे के लिए 37 'गोरी महिलाओं' सहित कर डाली 41 हत्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: ब्राजील पुलिस की गिरफ्त में 41 लोगों की हत्या का आरोपी सैलसन जोस डैस ग्रेकस
ब्रजीलिया। ब्राजील पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जिस पर 41 हत्याओं का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, रियो डी जेनेरियो के 26 वर्षीय सैलसन जोस डैस ग्रेकस ने नौ साल में इन हत्याओं को अंजाम दिया है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी यह सब महज मजे के लिए करता था। पूछताछ में ग्रेकस ने और भी कई अहम खुलासे किए हैं। उसने रियो डी जेनेरिया की पुलिस को बताया कि कैसे 'गोरी महिलाओं' को वो अपना शिकार बनाता था। हत्या करने से पहले वह बाकायदा एक महीने तक उन पर रिसर्च भी करता था। एक टीवी इंटरव्यू में उसने कहा, "मुझे महिलाओं को मरते वक्त चीखते-चिल्लाते और जीवन की भीख मांगते देख मजा आता था।" ग्रेकस ने कबूला है कि नौ साल के दौरान उसने 38 महिलाओं, दो पुरुष और एक दो साल के बच्चे को मौत के घाट उतारा है।
रैकी कर करता था हत्याएं
ग्रेकस ने पुलिस को बताया, "मैं शिकार पर नजर रखता था। उस पर स्टडी करता था। मैं एक महीने इंतजार करता था।" उसने कहा, "मैं परिवार से लेकर रिहाइश की जगह, सबकुछ पता करता था। जब वह सड़क पर निकलती, तो मैं उसके हावभाव को पढ़ता था।" उसने कहा, "सुबह का समय मेरे लिए बेहद फायदेमंद साबित होता था। उस वक्त मैं एडवांटेज में रहता था।"
गौरतलब है कि इस युवक ने कबूला है कि वह बेकरी से लेकर चौराहे तक महिलाओं पर नजर रखता था और फिर खुद से कहता कि यही महिला है, जो उसका अगला शिकार है। गौरतलब है कि इसी साल ब्राजील पुलिस ने अक्टूबर महीने में तिआगो हेनरिक गोम्स दा रोचा नाम के 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था, जिसने बेचैनी दूर करने के लिए 39 लोगों की हत्या कर दी थी।
आगे देखें, संबंधित मर्डरर की तस्वीरें...