पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Britain May Open The Door For Syria Refugees

सीरिया शरणार्थियों के लिए ब्रिटेन खोले सकता है दरवाज़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। सीरिया में गृहयुद्ध के शिकार हुए असुरक्षित शरणार्थियों को ब्रिटेन अपने यहां जगह दे सकता है। इसके लिए ब्रिटेन सरकार एक योजना पर काम कर रही है। गृह सचिव थेरेसा मे का कहना है कि ब्रिटेन सरकार ने योजना बनाई है, जिसके जरिए सीरिया में युद्ध के शिकार शरणार्थियों को अपने यहां जगह देने के लिए ब्रिटेन बाध्य होगा।
गृह सचिव थेरेसा मे और विदेश सचिव विलियम हेग इस योजना की घोषणा इस हफ्ते की शुरुआत में कर सकते हैं। थेरेसा मे ने बताया कि यूके ने पहले दौर के संघर्ष के समय ही उन हज़ारों लोगों के लिए दरवाज़े खोल दिए थे, जो आसरे की खोज में थे। यहां पर सीरियाई शरणार्थियों की मदद और उनके विस्थापन के लिए पहले से ही व्यवस्था है।
सीरिया संकट पर यूके की प्रतिक्रिया को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लेबर और द यूके इंडिपेंडेंस पार्टी गृह सचिव पर अपना दबाव बढ़ा रही है। थेरेसा मे ने कहा कि मानवतावादी मदद के लिए आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने में यूके का रिकॉर्ड हमेशा से अच्छा रहा है। वो विदेश सचिव के साथ काम कर रही हैं। इस मसले को लेकर आगे जैसे ही सरकार से कोई मदद मिलती है, तो उसकी घोषणा कर दी जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।