पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉस्को की तुलना में ब्रिटेन में ज्यादा ठंड

बर्फ की चादर से ढका ब्रिटेन, माइनस 8 डिग्री से नीचे जा सकता है तापमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- भारी बर्फबारी के कारण ब्रिटेन के कई इलाकों में बर्फ की परत जम गई है।
लंदन। ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे चला गया है। आलम ये है कि उन इलाकों में बर्फ की मोटी परत जम गई है। बर्फबारी के चलते ट्रेन और हवाई रूट पर भी बुरा असर पड़ा है। पेड़ों, घरों और गाड़ियों पर 5 से 10 सेमीमीटर बर्फ जम गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।
विभाग के मुताबिक, उत्तर और मिडलैंड्स के साथ स्कॉटलैंड, वेल्स के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों और मूर्स में सोमवार की रात इस साल की सबसे सर्द रात होगी। यहां तेज आंधी के साथ बर्फबारी की आशंका है। वहीं इन्वरनेस, नॉर्थम्बरलैंड, क्यूमबीरिया, पीक डिस्ट्रीक, डर्बीशायर के बक्सटन में पहले से ही भारी बर्फबारी हो रही है। विशेषज्ञों की मानें, तो इन इलाकों में 4 इंच से भी ज्यादा बर्फबारी हो सकती है। एक सप्ताह तक यहां ऐसा ही मौसम बना रहेगा। स्कॉटलैंड और उत्तरी इंग्लैंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हर तरफ बर्फ बिछी हुई है।
मॉस्को से भी ज्यादा ठंड
इस साल ब्रिटेन के कई हिस्सों में मॉस्को की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ रही है। बता दें कि मॉस्को में सामान्य तौर पर तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि ठंड में पारा माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें बर्फबारी की कुछ और तस्वीरें...