पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनीमून मर्डर: श्रीयेन देवानी पत्नी की हत्या के आरोप से बरी

हनीमून मर्डर: श्रीयेन देवानी पत्नी की हत्या के आरोप से बरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: श्रीयन देवानी अपनी पत्नी अन्नी देवानी के साथ।
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका की एक कोर्ट ने सोमवार को चर्चित हनीमून मर्डर मामले में ब्रिटिश कारोबारी श्रीयन देवानी को बरी कर दिया। श्रीयन पर चार साल पहले केपटाउन में हनीमून के दौरान भाड़े के हत्यारे से अपनी पत्नी अन्नी देवानी की हत्या कराने का आरोप था।
जज के फैसले के बाद अन्नी का परिवार बुरी तरह से टूट गया है। अन्नी की बहन एमी डेनबॉर्ग के मुताबिक, उन्हें न्याय नहीं मिला। गौरतलब है कि हनीमून के दौरान 28 साल की अन्नी को नवंबर 2010 में दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में गोली मार दी गई थी।
खूनी हनीमून की ये थी दास्तां
अन्नी देवानी और श्रीयन देवानी की शादी हुए दो सप्ताह हुए थे जब हनीमून के दौरान 13 नवंबर, 2010 को केपटाउन के पास टैक्सी से सफ़र करते समय अपहरण कर लिया गया। अगले दिन एक लावारिस पड़ी टैक्सी में उनका शव बरामद किया गया। उनकी घड़ी, आभूषण, बैग और मोबाइल फ़ोन चोरी कर लिए गए थे।
पत्नी की हत्या के बाद श्रीयन देवानी ने बताया कि एक रात केपटाउन के सीमावर्ती इलाक़े में खाना खाने के बाद वे शहर लौटने के लिए एक टैक्सी में बैठे। तब उनकी पत्नी ने कहा कि वे ‘असली दक्षिण अफ्रीका’ देखना चाहती हैं।
तीन लोगों को पहले ही हो चुकी है सजा
इसके बाद टैक्सी ड्राइवर मुख्य सड़क छोड़कर कहीं और जाने लगा। पति ने बताया कि इसके दो मील बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने टैक्सी का अपहरण कर लिया और बाद में उनकी पत्नी को गोली मार दी। इस हत्या के संबंध में तीन लोगों को पहले ही सजा हो चुकी है। इस मामले में दक्षिण अफ़्रीकी नागरिक को उम्रक़ैद, एक टैक्सी ड्राइवर को 18 वर्ष और उसके सहयोगी को 25 वर्ष की सज़ा दी गई है।
आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...