लंदन. ब्रिटिश संसद में भी सांसद अब आईपैड पर गेम खेलने लगे हैं। एक कंजरवेटिव सांसद की गेम खेलते समय की तस्वीर बाहर आ जाने से ब्रिटेन में विवाद छिड़ गया है। संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में बहस हो रही थी। सदन के कामकाज और पेंशन नियमों पर।
उस वक्त सांसद निगेल मिल्स ऑनलाइन गेम ‘कैंडी क्रश सागा’ खेल रहे थे। इस बाबत जब मीडिया के लोगों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस हो रही थी। और मेरा पूरा ध्यान बहस पर ही था। बहस का ऐसा कोई हिस्सा नहीं था जिस पर मैंने ध्यान केंद्रित न किया हो, मैं तो केवल एक या दो गेम ही खेला।’