पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • British Student Turned Isis Jihadist Holds Severed Head

ISIS में शामिल हुई ब्रिटिश स्टूडेंट, ट्विटर पर पोस्ट की विचलित करने वाली तस्वीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए सीरिया गई एक ब्रिटिश डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर वीभत्स तस्वीर पोस्ट की है। उसने बड़ी संख्या में महिलाओं को आईएसआईएस में शामिल होने की अपील भी की है।
'द संडे टेलीग्राफ' के अनुसार 21 वर्षीय मेडिकल की छात्रा मुजाहिदा बिन्ट ओसामा, आईएस के लिए सीरिया के रक्का शहर में काम कर रही है। उसने ट्विटर पर ताजा तस्वीर जारी की हैं, जिसमें उसने काले रंग के बुरके के ऊपर सफेद रंग का एप्रेन पहना है। उसके एक हाथ में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर है और उसके पीछे दो बच्चे खड़े हैं, जिनमें से एक बच्चे का एक हाथ खून से सना है।
तस्वीर के साथ 'ड्रीम जॉब' और 'एक आतंकवादी डाक्टर' का संदेश लिखा है और स्माइली के चिह्न बने हैं।
खुद को ओसामा बिन लादेन की वफादार बताने के कारण इसने अपना नाम भी बदल लिया है। सोशल साइट पर इसके 800 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके पहले भी इस महिला ने 9/11 हमले और मरे हुए जवानों की तस्वीरें पोस्ट की थीं।
खबर है कि रक्का में 18 से 24 साल के बीच की कम से कम 60 ब्रिटिश महिलाएं आतंकवादी हैं, जिनका काम आईएस की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया के सामने लाने का है।
ब्रिटेन कह चुका है कि सीरिया गईं ब्रिटिश महिलाएं वापस लौटती हैं, तो उन पर युद्ध अपराध और आतंकवाद का मुकदमा चलाया जाए।