पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • British Surgeon Gives New Life To Pakistani Women

ब्रिटिश डॉक्टर ने मुफ्त सर्जरी कर पाकिस्तानी महिलाओं को दी नई जिंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान में एसिड हमलों और हादसे का शिकार हुई उपेक्षित महिलाओं को ब्रिटेन के एक प्लास्टिक सर्जन ने नई जिंदगी दी है। ब्रिटिश डॉक्टर असीम शाहमलिक छह ऐसी महिलाओं की मु्फ्त सर्जरी कर उन्हें नई जिंदगी दे चुके हैं। इस काम के लिए असीम ने 50 हज़ार डॉलर खर्च किए। डॉ. शाहमलिक ने बताया कि कुछ महिलाओं पर सलफ्यूरिक एसिड से भी हमला हुआ था। पिछले हफ्ते अपने मर्सी मिशन के तहत उन्होंने मैनचेस्टर एयरपोर्ट के पास अपनी हेयर ट्रांसप्लांट टीम के साथ चिकित्सा शिविर लगाया।
नेशनल हेल्थ सर्विस के पूर्व जनरल सर्जन डॉ. असीम शाहमलिक पिछले साल कराची दौरे पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात पीड़ित महिलाओं से हुई। एसिड अटैक की शिकार महिलाओं के लिए सर्जरी की ज़रूरत थी। सभी ऑपरेशन कराची में स्थित सिंध इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड ट्रांसप्लांटेशन में हुए।
आगे पढ़िए: हादसे की शिकार उन चार महिलाओं की कहानी, जिनकी सर्जरी डॉ. असीम ने की...