पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शोध : दुनिया में सबसे ज्यादा दुखी हैं ब्रिटिश युवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन. बढ़ते तनाव और दबाव के कारण ब्रिटेन के युवा दुनियाभर के युवाओं में सबसे ज्?यादा दुखी हैं। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। युवाओं की परेशानियों में असफलता का डरए साथियों द्वारा परेशान करनाए वजन घटाने के साथ आकर्षक दिखने की कोशिशें और ऑनलाइन पोर्न प्रमुख हैं।
समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था यंग माइंड्स के शोधकर्ताओं के अनुसार एक चौथाई युवाओं ने स्वीकार किया कि पोर्न देखने के बाद उनके संबंधों को नुकसान पहुंचा। इस शोध से पता चला है कि ब्रिटिश युवा दूसरे देशों में रहने वाले युवाओं की तुलना में ज्यादा दुखी हैं।
युवाओं की मानसिक स्थिति जानने के लिए लगभग दो हजार युवाओं से कुछ सवाल पूछे गए। युवाओं ने कहा कि वह दूसरों द्वारा परेशान करने और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से तनाव में रहते हैं।