कैलिफोर्निया/हरियाणा। कैलिफोर्निया की एक पार्टी गर्ल अपनी बिंदास लाइफस्टाइल छोड़ भारत के छोटे-से गांव में एक आम जिंदगी जी रही है। इस नई जिंदगी से वह बेहद खुश भी हैं। दरअसल, नाइट क्लब पार्टियों की शौकीन 41 वर्षीय एड्रियाना को सोशल नेटवर्किंग साइट
फेसबुक पर मुकेश नाम के शख्स से प्यार हुआ।
वह उम्र में एड्रियाना से 15 साल छोटा है और हरियाणा के एक गांव में रहता है। मुकेश के लिए एड्रियाना ने न सिर्फ अपनी बिंदास लाइफस्टाइल को बाय-बाय कह दिया, बल्कि उन्होंने उससे शादी रचाकर भारत की पारंपरिक गृहिणी की ज़िम्मेदारी भी संभाल ली।
अपने प्यार के लिए एड्रियाना ने अपनी 25 साल की बेटी लूसी कोर्टेज को भी छोड़ दिया। एड्रियाना कहती हैं कि वो मुकेश के साथ बेहद खुश हैं।
आगे स्लाइड में जानें पूरी कहानी...
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।