पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cancer Protein Remove Latest News In Hindi

वैज्ञानिकों ने खोजा कैंसर फैलाने वाले प्रोटीन को निष्क्रिय करने का तरीका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कैंसर से निपटने का नया तरीका खोजा है। कोलोराडो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 'राल' नामक प्रोटीन खोजा है। यही प्रोटीन ट्यूमर के बढ़ने और उसे फैलाने के लिए जिम्मेदार होता है।
कैंसर के इलाज के लिए वैज्ञानिकों का यह दल टारगेटेड थैरेपी पर रिसर्च कर रहा था। इसी दौरान इन्हें 'राल' प्रोटीन मिला। वैज्ञानिकों ने पाया कि 'राल' कैंसर होने से पहले निष्क्रिय रहता है। वहीं कैंसर होने पर सक्रिय हो जाता है। यानी इसकी संरचना में बदलाव होते हैं। जब यह निष्क्रिय होता है तो इसमें गड्ढे जैसी संरचना होती है। जो सक्रिय होने पर गायब हो जाती है। वैज्ञानिकों ने इस गड्ढे को कैमिकल कंपाउंड से भर दिया। यह कंपाउंड प्रोटीन को सक्रिय नहीं होने देता। इस शोध को नेचर जर्नल में प्रकाशित किया गया है।