पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Central African Republic Children Forced To Commit Atrocities

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बालकों को किया जा रहा सश समूहों में भर्ती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संयुक्त राष्ट्र। मध्य अफ्रीकी गणराज्य में सशस्त्र समूहों ने कम से कम 6000 बच्चों को भर्ती किया है जिससे उन पर अत्याचार की घटनाओं में लगातार बढोतरी हो रही है। संयुक्त राष्ट्र की राजदूत लेइला जेरोगुई ने बताया कि बच्चों को धार्मिक आधार पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे इस देश में जातीय संघर्ष का जोखिम भी बढता जा रहा है। लेइला ने यहां आने वाले समय में नरसंहार की घटना की आशंका जताई है।
बच्चों पर अत्याचार की घटनाओं ने नृशंसता की सभी हदों को भी पार कर दिया है। इन पर सीधा हमला किया जा रहा है और इनके सिर तक काटे जा रहे हैं।
जेरोगुई ने कहा कि आंकलन के मुताबिक सशस्त्र समूहों ने छह हजार से ज्यादा बच्चों को अपने साथ मिला लिया है। इन पर दोनों तरफ से चालाकी बरती जा रही है और उन्हें जातीय आधार पर बांट दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की विशेष सलाहकार एडम डिएंग ने कहा कि वह ईसाइयों और मुस्लिमों के बीच वैमनस्य के स्तर को देखकर आश्चर्यचकित हैं।
जेरोगुई, डिएंग और संयुक्त राष्ट्र की एक अन्य प्रतिनिधि जेनब बांगुडा ने गत दिसम्बर में मध्य अफ्रीकी गणराज्य के दौरे के बाद अपनी यह रिपोर्ट दी है। गौरतलब है कि पिछले मार्च में मध्य अफ्रीकी गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति प्रेंकोइस बोजिजे को अपदस्थ कर दिए जाने और मुस्लिम सेलेका विद्रोहियों द्वारा सत्ता हथिया लेने के बाद करीब 10 लाख लोग अपने घरों को छोड़कर जा चुके हैं और 40 लाख से ज्यादा लोगों ने मदद मांगी है।
आगे की स्लाइड्स में मध्य अफ्रीकी गणराज्य के ताजा हालातों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
(WARNING - GRAPHIC CONTENT)
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।