चैपल हिल (नॉर्थ कैरोलिना)। अमेरिकी पुलिस ने नॉर्थ कैरोलिना में तीन मुसलमानों की हत्या करने वाले एक बंदूकधारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारी की पहचान क्रेग स्टीफन हिक्स (46) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शुरुआती जांच में माना कि पार्किंग विवाद को लेकर यह घटना हुई। मृतकों की पहचान नवविवाहित डीह शैडी बरकत (23) उनकी पत्नी यूसुर अबू साल्हा (21) और उनकी बहन रजन मोहम्मद अबू साल्हा (19) के रूप में हुई है। बरकत उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय में डेंटिस्ट का छात्र था।
घटना शाम को 5.11 बजे की है। बताया जाता है कि घटना के दौरान पड़ोसियों को भी पता नहीं चला कि घर के घुस बंदूकधारी ने परिवार को मारा डाला है। पुलिस के आने के बाद इस मामले का पता चला।