इंटरनेशनल डेस्क। चीन में विज्ञान और तकनीक का इतिहास बेहद प्रचीन और समृद्ध है। वहीं, पहली से लेकर 15वीं सदी तक चीन प्रकृति अध्ययन के कई क्षेत्रों में पूरी दुनिया का अग्रणी रहा है। आपकी कल्पना से इतर दुनिया में अनगिनत प्राचीन आविष्कारों में चीन का बड़ा योगदान रहा है। इनमें कागज, रॉकेट, प्रिंटिंग, सिल्क, शराब समेत कई आविष्कार शामिल हैं। आइए जानते हैं चीन के कुछ ऐसे ही प्राचीन आविष्कारों के बारे में, जिनका हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में खास महत्व रहा है।
रॉकेट (वर्ष 228)
प्राचीन चीनी राकेट का आविष्कार कम-से-कम तीसरी सदी में हुआ है। वर्ष 228 में तब वेई (Wei) राज्य, शू (Shu) राज्य के हमलावर ताकतों के खिलाफ शेनकैंग (Chencang) की रक्षा करने के लिए तीरनुमा टॉर्च का इस्तेमाल करते थे।
10वीं सदी के आखिर तक सांग राजवंश (वर्ष 960-1279) में चीन ने बारूद भरे रॉकेट के इस्तेमाल में महारत हासिल कर ली थी। इतिहासकारों के मुताबिक, तब चीन के इस अनोखे हथियार से विरोधी काफी हिचकते थे।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, अन्य प्राचीन आविष्कारों के बारे में...