पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बर्ड फ्लू से मचा चीन में कोहराम, जिंदा चूजों को खोलते हुए पानी में उबाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन दिनों चीन बर्ड फ्लू की समस्या से त्रस्त है। यहां करीब हजारों की तादाद में मुर्गी के चूजों को खोलते हुए पानी में उबाला गया है। इस बीमारी से चार और लोगों की मौत हो गई है। चीनी हेल्थ ऑफिशियल के मुताबिक, देश में अब तक एच7एन9 वायरस से 31 लोग मारे गए हैं।
वहीं, करीब 129 लोगों में संक्रमण की शिकायत की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पॉल्ट्री के जरिए बीमारी तेजी से फैल रही है। सरकार ने चिकन फार्म्स से कहा है कि वे जितनी जल्दी हो सके मुर्गियों को मार डालें।
यह तस्वीरें दक्षिण-पूर्व चीन के किंगयूआन सिटी के पॉल्ट्री फॉर्म की हैं। यहां हर रोज 30 हजार चूजों को गर्म पानी में उबाल कर मारा जा रहा है। फार्म के प्रवक्ता ने बताया कि पहले एक दिन में वायरस की चपेट में एक लाख चूजे आ रहे थे। अब इसकी संख्या करीब 50 हजार तक कम की जा चुकी है।
(अंदर की स्लाइड में देखें कैसे मारे जा रहे हैं चूजें)