पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • China Bubble Tram International News In Hindi

PICS: 1,493 फीट की ऊंचाई पर है ये बबल ट्राम, क्या लेना चाहेंगे राइड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: बबल ट्राम, ग्वांगझोऊ (चीन)

इंटरनेशनल डेस्क। तस्वीर में दिख रही यह बॉलनुमा चीज किसी झूले का हिस्सा नहीं, बल्कि ग्वांगझोऊ (चीन) स्थित कैंटन टॉवर पर चलने वाले 'बबल ट्राम' का केबिन है। 1,493 फीट की ऊंचाई पर चलने वाले इस ट्राम से ग्वांगझोऊ का विहंगम नजारा दिखता है। पर्यटक खासकर यहां सनसेट का मजा लेने आते हैं। गौरतलब है कि इसी शहर की तर्ज पर भारत के अहमदाबाद शहर को विकसित किया जाएगा।
600 मीटर ऊंचाई के साथ कैंटन टॉवर चीन का सबसे ऊंचा टॉवर है। वहीं, विश्व में यह तीसरे स्थान पर आता है। बबल ट्राम को इसी टॉवर की सबसे ऊंचाई पर बनाया गया है। ट्राम में कुल 16 क्रिस्टल सरीखे केबिन हैं, जो 15 डिग्री के कोण पर टॉवर का चक्कर लगाते हैं। हालांकि, इतनी ऊंचाई पर आकर क्रिस्टल क्लियर केबिन से नीचे देखना आसान नहीं होता।
25 मिनट में एक चक्कर
बबल ट्राम इतनी धीमी गति से चलता है कि उसे टॉवर का एक चक्कर पूरा करने में तकरीबन 25 मिनट का समय लगता है। हालांकि, इस दौरान पर्यटकों को चीन के तीसरे सबसे बड़े शहर ग्वांगझोऊ की खूबसूरती देखने का मौका मिल जाता है।
फिर स्काई ड्रॉप का ले मजा
यहां पर्यटकों के लिए रोमांच यहीं खत्म नहीं होता। टॉवर में एक स्काई ड्रॉप सुविधा भी है, जो आपको डिजनीलैंड की याद दिलाएगा। हालांकि, इस मॉन्सट्रस राइड के लिए दिल का मजबूत होना जरूरी है। क्योंकि इस राइड के लिए आपको बबल ट्राम से भी ज्यादा की ऊंचाई पर जाना होगा। 485 मीटर ऊंचाई के साथ ये दुनिया का सबसे ऊंचा स्काई ड्रॉप भी है।
आगे देखें, चीन के बबल ट्राम की तस्वीरें...