पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीजिंग. चीन की एक अदालत ने प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता सू जियोंग को 4 साल कैद की सजा सुनाई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता सू जियोंग ने बच्चों के अधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई थी, जिसमें कोर्ट ने उन्हें भीड़ जुटाने और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने का दोषी पाया।
इस मामले में दूसरे कार्यकर्ता भी इन्ही आरोपों का सामना कर रहे हैं। मानवाधिकार समूहों ने भ्रष्टाचार से लड़ने का वादा करने वाले राष्ट्रपति सी जिंपिंग की इस मामले में आलोचना की है।
सू जियोंग को 2013 में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था और उन पर बुधवार से ट्रायल चलना शुरू हुआ। कोर्ट ने अपने ऑफिसियल माइक्रोब्लॉग के जरिए उन्हें 4 साल कैद की सजा सुनाई है।
सू जियोंग ने कैदियों की लगातार मौत और बेबी मिल्क फॉर्मूला पर भी मुहिम चलाई थी, जिसके चलते उन्हें पहले भी नजरबंद किया जा चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.