बीजिंग। चीन के बीजिंग कोर्ट ने न्यू सिटीज़न आंदोलन के दो और कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने का दोषी पाया है और उसमें से एक कार्यकर्ता को कैद की सज़ा सुनाई है।
हैदेन कोर्ट ने हो जिंग और यूआन डोंग को भी भीड़ इक्ट्ठा कर सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने का दोषी बताया। कोर्ट ने दोनों कार्यकर्ताओं को भी उन्हीं चीज़ों का दोषी बताया है, जिसका दोषी कोर्ट ने रविवार को न्यू सिटीज़न के संस्थापक जू झियांग को ठहराया था। कोर्ट ने झियांग 4 साल के कैद की सज़ा सुनाई है।
कोर्ट ने कहा कि हो जिंग का अपराध तुलानत्मक रूप से कम है, इसी वजह से वो सज़ा से बच गया। जबकि यूआन को एक साल की सज़ा सुनाई गई है।
क्या है न्यू सिटीज़न आंदोलन ?
जू झियांग ने बुनियादी सुविधाओं के लिए न्यू सिटीज़न आंदोलन की नींव रखी, जो साफ सुथरी सरकार और पक्षपात रहित शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देती है। उनका अनुभवहीन कैंपेन तब प्रशासन की कठोर नीतियों के निशाने पर आ गया जब पूरे देशभर में लोग इस कैंपेन से जुड़ने लगे।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।