फोटो: फुजियान प्रांत के निंग्डे शहर के पास स्थित तैरता हुआ गांव
इंटरनेशनल डेस्क। क्या कभी आपने ऐसे गांव के बारे में सुना है, जो पानी पर बसा है? शायद नहीं, पर चीन में एक गांव ऐसा है, जो समुद्र पर बसा है और वहां 7,000 मछुआरे रहते हैं। इन्हें टंका कहते हैं। समुद्री मछुआरों का यह गांव, दक्षिणपूर्व चीन के फुजियान प्रांत में निंग्डे (Ningde) शहर के पास तैर रहा है। टंका को 'जिप्सी ऑन द सी' नाम से भी जाना जाता है।
आधुनिक जीवनशैली से रखा दूर
चीन में 700ई में तांग राजवंश का शासन था। तब शासकों ने इस जनजाति के लोगों को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने समुद्र पर ही रहना तय किया। ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। तब से ही इन्हें 'जिप्सीज ऑन द सी' कहा जाने लगा। टंका ने कभी आधुनिक जीवनशैली को नहीं अपनाया।
1300 साल से रह रहे
टंका के लोगों का जीवन पानी के घरों व मछलियों के शिकार में ही बीत जाता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे टंका के लोगों ने न सिर्फ तैरता घर बनाया, बल्कि लकड़ियों के बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म तक बना लिए। 1300 से भी ज्यादा साल बीत गए, आज भी टंका अपने परिवारों के साथ परंपरागत मकानों में रह रहे हैं।
शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक...
चीन में पीपुल्स रिपब्लिक की स्थापना से पहले तक टंका न तो किनारे पर आते, न ही किसी से रिश्ता जोड़ते थे। यह जनजाति तैरते गांव पर ही शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक करता है। हालांकि, स्थानीय सरकार के प्रोत्साहन मिलने पर टंका के कुछ लोगों ने समुद्र किनारे बसना शुरू किया है। लेकिन, समुदाय के अधिकांश लोग उसी परंपरागत तैरते घरों में रहना पसंद कर रहे हैं।
आगे तस्वीरों में देखें, चीन का अनोखा गांव...