(फाइल फोटो)
बीजिंग। चीन ने सोमवार को 'कलमेगी' तूफान की आशंका के मद्देनजर इमरजेंसी अलर्ट जारी की। शिन्हुआ के मुताबिक, अलर्ट का कोड नारंगी रंग है। चीनी मौसम विभाग इसका इस्तेमाल दूसरे गंभीर खतरों के लिए करता है।
30 किमी/घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
पर्यवेक्षकों के मुताबिक, 'कलमेगी' ग्वांगडॉन्ग प्रांत के यांगजियांग और हैनान प्रांत के वैनिंग के बीच मंगलवार को कभी भी दस्तक दे सकता है। तूफान का केंद्र दक्षिणपूर्व ग्वांगडॉन्ग से तकरीबन 975 किमी की दूरी पर स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
भारी बारिश की आशंका
'कलमेगी' के इलाके में दस्तक से तेज आंधी चलने व भारी बारिश की आशंका है। गौरतलब है कि चीन में अलर्ट के लिए चार तरह के रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। लाल रंग सबसे खतरनाक आपदा के लिए इस्तेमाल होता है, जिसके बाद क्रमश: नारंगी, पीले और नीले रंग का होता है।