पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 फरवरी से शुरू होगा चीन का लूनर न्यू ईयर

राक्षस के गांववालों को खाने की कहानी से शुरू हुआ चीन का लूनर न्यू ईयर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग। चीनी कैलेंडर के हिसाब से चीन का नया साल सात दिन बाद 19 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसे स्प्रिंग फेस्टिवल और लूनर न्यू ईयर भी कहा जाता है। इस बार 2015 का लूनर ईयर शीप यानी भेड़ रखा गया है। यह 15 दिनों तक चलने वाला समारोह है। आखिरी दिन लालटेन फेस्टिवल से इसकी समाप्ति होती है। इस फेस्टिवल की शुरुआत 2,000 साल पहले हान राजवंश ने की थी।
फेस्टिवल में खाना सबसे अहम किरदार अदा करता है। इस दौरान पूरे देश में परंपरागत पकवान बनाए जाते हैं। पूरे घर की सफाई के साथ साफ-सफाई में काम आने वाले सभी औजारों को फेंक दिया जाता है। चीनियों का मानना है कि इससे दुर्भाग्य दूर भाग जाता है।
राक्षस की पुरानी मान्यता
लूनर ईयर के पीछे एक मान्यता है कि नियान नामक राक्षस साल के पहले दिन गांव में आता था। वह भूख मिटाने के लिए बच्चों, पशुओं और फसलों को खा जाता था। गांववालों ने इससे मुक्ति पाने के लिए उसके दरवाजे पर साल की पहली तारीख को बहुत सारा खाना छोड़कर आना शुरू कर दिया। इससे गांव वालों का जीवन सुरक्षित हो गया।
इसलिए लाल रंग
ऐसी भी मान्यता है कि नियान राक्षस लाल रंग और पटाखों से बहुत डरता था। इसलिए लाल रंग और आतिशबाजी का प्रयोग इस त्यौहार में ज्यादा किया जाता है।
आगे देखें, संबंधित फोटोज...