पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीनी प्रधानमंत्री के भाई ली केमिंग को पद से हटाया गया

चीनी प्रधानमंत्री के भाई ली केमिंग को उनके पद से हटाया गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग। चीन के प्रधानमंत्री ली केगियांग के भाई को टूबैको मोनोपली एडमिनिस्ट्रेशन के उपनिदेशक पद से हटा दिया गया है।
ली केमिंग चीन के उन कई अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें एक या दूसरे कारण से उनके पदों से हटाया गया है। यह जानकारी चीन के मानव संसाधन मंत्रालय और सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से जारी बयान में दी गई है।
चीन की टूबैको मोनोपली को असाधारण अधिकार प्राप्त हैं। इससे सरकार को सात से दस प्रतिशत राजस्व मिलता है। ली केमिंग प्रधानमंत्री ली केगिंयांग के छोटे भाई हैं। वह टूबैको मोनोपली के पद पर 2003 से काम कर रहे थे। अपने पद के चलते उन्हें धूम्रपान निषेध आन्दोलन कार्यकर्ताओं की आलोचना का शिकार होना पड़ता था।